छत्तीसगढ़

25 कर्मचारियों को नोटिस जारी, समय पर नहीं पहुंचे थे दफ्तर

Nilmani Pal
18 July 2022 4:53 PM IST
25 कर्मचारियों को नोटिस जारी, समय पर नहीं पहुंचे थे दफ्तर
x
छग

जांजगीर-चांपा। जिले में एसडीएम ने सरकारी कार्यालयों का निरीक्षण किया तो 25 कर्मचारी गायब मिले। इसके बाद इन सभी को नोटिस जारी किया गया है। इनसे 4 दिन के भीतर जवाब देने के लिए कहा गया है। कहा गया है कि यदि उचित जवाब नहीं मिलता है तो कार्रवाई की जाएगी।

जिले के कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा के निर्देश पर पामगढ़ एसडीएम मरकाम अपने क्षेत्र के सरकारी कार्यालयों के निरीक्षण के लिए गए थे। वह ऑफिस शुरू होने के समय सुबह 10.30 बजे ही दफ्तर पहुंच गए थे। इस दौरान उन्होंने जनपद पंचायत कार्यालय, विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, महिला एवं बाल विकास कार्यालय, बीआरसी कार्यालय और स्कूलों का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि जनपद पंचायत पामगढ़ के 20 कर्मचारी समय पर नहीं पहुंचे थे। विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के 3 कर्मचारी गायब मिले। इसी प्रकार बीआरसी कार्यालय का 01 कर्मचारी और महिला एवं बाल विकास कार्यालय का 01 कर्मचारी भी गायब मिला। इस पर एसडीएम ने नाराजगी जताई और इन्हें तुरंत नोटिस जारी किया गया है।

Next Story