छत्तीसगढ़

भगवान और मुर्दे को थमाया नोटिस, अधिकारी का कारनामा आया सामने

Nil dhankar
23 Nov 2021 7:42 PM IST
भगवान और मुर्दे को थमाया नोटिस, अधिकारी का कारनामा आया सामने
x
छग न्यूज़

जांजगीर-चाम्पा। जिले में जल संसाधन विभाग के SDO ने अतिक्रमण हटाने के लिए भगवान शिव को नोटिस भेजा है। इतना ही नहीं मुर्दे को भी नोटिस भेजा गया है। अतिक्रमण का हवाला देकर कुल 46 लोगों को नोटिस जारी किया गया है और 7 दिनों के भीतर अतिक्रमण हटाने के लिए निर्देश दिया गया है।

खास बात ये है कि अतिक्रमण करने वाले विभाग के बड़े ऑफिसर्स और नेताओं को अभयदानदान दिया गया है। ऐसे में जल संसाधन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। दरअसल, जांजगीर-नैला नगर पालिका में प्रशिक्षु IAS प्रभारी सीएमओ बनकर आईं, तो बड़ी नहर के किनारे के अतिक्रमण हटाने के लिए जल संसाधन विभाग को नोटिस जारी करने के लिए कहा।


Next Story