छत्तीसगढ़

नहीं मिल रहा पीएम आवास का किश्त, हितग्राही ने की जान देने की कोशिश

Nilmani Pal
21 July 2023 3:46 AM GMT
नहीं मिल रहा पीएम आवास का किश्त, हितग्राही ने की जान देने की कोशिश
x
छग

राजनांदगांव। पीएम आवास की किस्त नहीं मिलने से परेशान हितग्राही ने जहर पीकर आत्महत्या का प्रयास किया है। हितग्राही को गंभीर हालात में मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में दाखिल किया गया है। जहां उसका इलाज जारी है। परिजनों के मुताबिक शहर के कौरिनभाठा में रहने वाले 44 वर्षीय महादेव यादव ने पीएम आवास के लिए आवेदन किया था। जिसमें वह पात्र माना गया। महादेव खुद ही राजमिस्त्री है। उसने किस्त आने के इंतजार में अपना कच्चा मकान तोड़ा और निर्माण शुरू कर दिया।

मकान का काम प्लिंथ लेवल तक हो चुका है। लेकिन अब तक उसे किस्त की राशि नहीं मिली है। कर्ज से परेशान महादेव पीएम आवास के किस्त के लिए रोजाना निगम कार्यालय का चक्कर लगा रहा था। महादेव महीनेभर से परेशान था। जिसके चलते उसने जहर पीकर आत्महत्या का प्रयास किया है। हितग्राही के जहर पीने की जानकारी मिलने के बाद निगम के नेता प्रतिपक्ष किशुन यदु सहित भाजपाइयों ने हॉस्पिटल पहुंचकर महादेव का हाल जाना। फिलहाल महादेव का इलाज जारी है।

Next Story