छत्तीसगढ़

दसवीं बोर्ड परीक्षा में आज नहीं बना एक भी नकल प्रकरण

Nilmani Pal
3 March 2025 5:35 PM IST
दसवीं बोर्ड परीक्षा में आज नहीं बना एक भी नकल प्रकरण
x
छग

सारंगढ़ बिलाईगढ़। दसवीं बोर्ड परीक्षा की शुरुआत सोमवार को हिंदी प्रश्न पत्र से की गई। इसमें 8186 कुल विद्यार्थी में से 7824 उपस्थित और 362 अनुपस्थित थे। इस बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में 67 परीक्षा केंद्र बनाए गए, जहां परीक्षा का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक निर्धारित है।

जिले में एक भी नकल प्रकरण दर्ज नहीं है। ध्यान देने वाली बात यह है कि ऐसे सभी वार्षिक परीक्षा के दौरान उस क्षेत्र में लाउडस्पीकर डीजे आदि बजाने पर कोई भी व्यक्ति 112 कॉल कर शोरगुल बंद करवा सकता है ताकि परीक्षार्थी शांति और एकाग्र मन से परीक्षा दे सके।

भटगांव नगर पंचायत में 4 मार्च को होगा सम्मेलन और उपाध्यक्ष निर्वाचन

छत्तीसगढ़ नगरपालिका अधिनियम 1961 की धारा 55 के तहत नगर पंचायत के अध्यक्ष और पार्षदों के प्रथम सम्मेलन और उपाध्यक्ष के निर्वाचन के लिए कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने तहसीलदार को पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया है। इस सम्मेलन के आयोजन के लिए जिले के 6 नगर पंचायत में तिथि निर्धारित किया गया है, जिसके आधार पर भटगांव में 4 मार्च को, सरसीवां में 5 मार्च को, सरिया और पवनी में 6 मार्च को, बरमकेला और बिलाईगढ़ में 7 मार्च को होगा।

Next Story