छत्तीसगढ़

रायपुर में औपचरिकेत्तर शिक्षक बैठे आत्मदाह आंदोलन पर, प्रशासन में मचा हड़कंप

Nilmani Pal
5 Sept 2022 4:33 PM IST
रायपुर में औपचरिकेत्तर शिक्षक बैठे आत्मदाह आंदोलन पर, प्रशासन में मचा हड़कंप
x

रायपुर। अपनी लंबित मांगों को लेकर अब औपचरिकेत्तर शिक्षकों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चो खोल दिया है। औपचरिकेत्तर शिक्षक राजधानी रायपुर में आत्मदाह आंदोलन में बैठ गए है। इन शिक्षकों ने नौकरी नहीं मिलने पर सामूहिक आत्मदाह की चेतावनी दी है। औपचरिकेत्तर शिक्षक संगठन की चेतावनी के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने धरना स्थल पर फायर ब्रिगेड, अग्निशामक और भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी है। इसके साथ ही प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंची हुई है।

औपचरिकेत्तर शिक्षकों का कहना है कि 22 सालों से नियमितीकरण का आस लगाए है, लेकिन अभी तक उनकी नियमितिकरण नहीं हुआ है। इस संबंध में कोर्ट ने भी आदेश दिया है, लेकिन सरकार अभी तक इस दिशा में कोई प्रयास नहीं किया है।

छत्तीसगढ़ के सरकारी दफ्तरों में एक बार फिर से रौनक लौट गई है। प्रदेश के कर्मचारी सोमवार से काम पर वापस लौट आए हैं। सूबे के कृषि मंत्री और सरकार के प्रवक्ता रविन्द्र चौबे ने कर्मचारियों और सरकार के बीच मध्यस्थता की पहल की और सीएम भूपेश बघेल के निर्देश पर कृषि मंत्री ने अपने बंगले पर कर्मचारी नेताओं से बात की और मंत्री के बंगले में ही कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म करने का ऐलान बीते शुक्रवार को कर दिया। प्रदेश के 4 लाख से ज्यादा सरकारी कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर बीते 22 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर थे।

Next Story