छत्तीसगढ़
राष्ट्रीय मीडिया पुरस्कार के लिए 30 नवम्बर तक नामांकन आमंत्रित
Nil dhankar
28 Oct 2021 10:30 PM IST

x
रायपुर। भारत निर्वाचन आयोग मतदाता जागरूकता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले मीडिया संस्थानों का चयन कर प्रतिवर्ष राष्ट्रीय मीडिया अवार्ड प्रदान करता है। भारत निवार्चन आयोग ने इच्छुक मीडिया संस्थानों से 30 नवम्बर तक आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक मीडिया संस्थान अपना नामांकन सीधे भारत निर्वाचन आयोग, निर्वाचन सदन अशोका रोड नई दिल्ली में 30 नवम्बर तक जमा कर सकते हैं।
छत्तीसगढ़ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा मीडिया संस्थानों को राष्ट्रीय मीडिया पुरस्कार देने के संबंध में जारी पत्र के अनुसार राष्ट्रीय मीडिया सम्मान चार श्रेणी में दिए जाएंगे। इसमें प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया(टेलीविजन), इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रेडियो और ऑनलाईन (इंटरनेट) सोशल मीडिया शामिल हैं।
Next Story





