छत्तीसगढ़

नारी शक्ति पुरस्कार 2022 हेतु नामांकन प्रस्ताव आमंत्रित

jantaserishta.com
17 Sept 2022 1:14 PM IST
नारी शक्ति पुरस्कार 2022 हेतु नामांकन प्रस्ताव आमंत्रित
x
सूरजपुर: भारत सरकार महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा वर्ष 2022 हेतु ''नारी शक्ति पुरस्कार'' हेतु आवेदन, नामांकन आमंत्रित किए गए हैं। नारी शक्ति पुरस्कार अर्न्तराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में 8 मार्च 2023 को दिल्ली में प्रदान किया जायेगा। अतः ऐसी महिला, संस्था, संगठन जिन्होंने महिलाओं के क्षेत्र में विशेष कार्य किया हो तथा जिनकी उम्र 25 वर्ष से अधिक हो, ऐसे इच्छुक भारत सरकार की ऑनलाईन वेबसाईट https://www.awards.gov.in/ के माध्यम से अपना नामांकन, आवेदन 31 अक्टूबर 2022 तक ऑनलाईन जमा कर सकते हैं। किसी भी प्रकार की अन्य जानकारी हेतु महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यालय में संपर्क कर जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story