छत्तीसगढ़

रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय की कार्य परिषद के लिए विधायकों का मनोनयन

Shantanu Roy
20 Dec 2022 7:18 PM IST
रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय की कार्य परिषद के लिए विधायकों का मनोनयन
x
छग
रायपुर। राज्य सरकार द्वारा पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कार्य परिषद् के लिए छत्तीसगढ़ विधान मंडल के सदस्यों को मनोनीत किया गया है। इस संबंध में मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर से उच्च शिक्षा विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। विधायक बलौदाबाजार प्रमोद कुमार शर्मा, विधायक सिहावा डॉ. लक्ष्मी ध्रुव, विधायक बिन्द्रानवागढ़ डमरूधर पुजारी और विधायक बसना देवेन्द्र बहादुर सिंह को मनोनीत किया गया है।
Next Story