छत्तीसगढ़

जिले में धान खरीदी हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त

jantaserishta.com
27 Oct 2022 10:19 AM IST
जिले में धान खरीदी हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त
x
सक्ती: सचिव, छत्तीसगढ़ शासन, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभागके आदेश के परिपालन में कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में समर्थन मूल्य पर सुगमता पूर्वक धान उपार्जन (खरीदी) एवं पर्यवेक्षण हेतु विभिन्न अधिकारियों ( ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी) को आगामी आदेश पर्यन्त तक विभिन्न धान खरीदी केन्द्र ( उपार्जन केन्द्र) का 116 नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। नियुक्त नोडल अधिकारी सम्बंधित धान खरीदी केन्द्र का नियमित निरीक्षण कर निर्धारित प्रारूप में दैनिक प्रतिवेदन संबंधित क्षेत्र के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को भिजवाना एवं विभागीय एप के माध्यम से साप्ताहिक भौतिक सत्यापन करना सहित धान खरीदी से संबंधित अन्य आवश्यक कार्य सुनिश्चित करेंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story