छत्तीसगढ़

'No UPI Day' आज रायपुर में, दुकानों पर नहीं कर पाएंगे ऑनलाइन पेमेंट

jantaserishta.com
2 Oct 2026 9:20 AM IST
No UPI Day आज रायपुर में, दुकानों पर नहीं कर पाएंगे ऑनलाइन पेमेंट
x
छत्तीसगढ़.
रायपुर: राजधानी के महादेव घाट व्यापारी कल्याण संघ के साथ ही मोहबा बाजार व्यापारी संघ 2 अक्टूबर गांधी जयंती को ‘नो यूपीआई डे’ मनाएगा. मोहबा बाजार व्यापारी संघ के अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव, कोषाध्यक्ष ने विज्ञप्ति जारी करके ‘नो यूपीआई डे’ का समर्थन करने की अपील की है. संघ ने आम जनता से कहा है कि नगद लेन-देन करके नो यूपीआई डे का समर्थन करें. महादेव घाट रोड व्यापारी कल्याण संघ के सभी सदस्य यूपीआई बंद का समर्थन करते हुए अपनी-अपनी दुकानों में व्यापारी संघ के द्वारा जारी पोस्टर लगाकर ग्राहकों को सूचना दे रहे हैं कि 2 अक्टूबर गांधी जयंती के दिन सिर्फ नगद कारोबार ही होगा.
व्यापारी संघ के पदाधिकारी की बैठक में सदस्यों ने सकारात्मक सांकेतिक विरोध किया. बैठक में अध्यक्ष विमल बाफना राम चौरसिया विनोद जोशी राजकुमार अग्रवाल प्रशांत भागवत वैभव सालुंखे ईश्वर सिंह विनोद जैन मोहन पटेल उपस्थित थे. बता दें कि चुनिंदा पर्सन-टू-मर्चेंट यानी पी2एम यूपीआई पेमेंट पर 2,000 रुपए से ज्यादा के लेनदेन पर 0.4% एमडीआर लगेगा. 75,000 रुपए या उससे ज्यादा के पेमेंट पर यह चार्ज अधिकतम 300 रुपए रहेगा. खास बात यह है कि यह पैसा ग्राहक से अलग से नहीं लिया जाएगा. एमडीआर की जिम्मेदारी मर्चेंट की होगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story