छत्तीसगढ़

नशे को ना , जिंदगी को हां: छत्तीसगढ़ के कलाकारों ने की अपील

Nil dhankar
8 April 2023 11:59 AM IST
नशे को ना , जिंदगी को हां: छत्तीसगढ़ के कलाकारों ने की अपील
x

बिलासपुर। न्यायधानी की पुलिस ड्रग्स, नारकोटिक्स और अवैध नशे के विरुद्ध ‘निजात अभियान’ चला रही है। जिसमें सख्त कार्यवाही, व्यापक जनजागरुकता कार्यक्रम और नशे के आदी लोगों की मदद शामिल हैं। बिलासपुर पुलिस के ड्रग्स, नारकोटिक्स और अवैध नशे के विरुद्ध ‘निजात अभियान’ के समर्थन में बॉलीवुड/टीवी के प्रसिद्ध कलाकारों प्रभु देवा, अरबाज खान, राजपाल यादव, पीयूष मिश्रा, गायिका कविता कृष्णमूर्ति, कैलाश खेर, वीरेंद्र सक्सेना, सुनील ग्रोवर, भगवान तिवारी, शाहवर अली, यश अजय सिंह, परितोष त्रिपाठी, मनमोहन तिवारी आदि ने वीडियो अपील जारी की है।

छत्तीसगढ़ के प्रमुख कलाकारों व गायकों अनुज शर्मा, राकेश शर्मा, मोना सेन, लोक गायिका ममता चंद्राकर, तीजन बाई, दिलीप षडंगी, सुनील तिवारी, अंचल शर्मा, जाकिर हुसैन, गोपाल सिंह, योगेश अग्रवाल, प्रकाश अवस्थी सहित कई अन्य ने भी इस अभियान से जुड़कर पुलिस की सहायता करने की अपील की है। ये अपील लोगों विशेषकर युवाओं को प्रभावित कर रही हैं। अन्य सेलिब्रिटी भी इससे जोड़े जाएंगे।


Next Story