छत्तीसगढ़

कांग्रेस के बैनर और पोस्टर में मोहन मरकाम की तस्वीर नहीं, कुमारी शैलजा से हुई शिकायत

Nil dhankar
14 Feb 2023 3:13 PM IST
कांग्रेस के बैनर और पोस्टर में मोहन मरकाम की तस्वीर नहीं, कुमारी शैलजा से हुई शिकायत
x
छग

रायपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन से ठीक पहले कटआउट से लेकर बैनरों और पोस्टरों में से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम की तस्वीर ही नहीं है। वहीं चंद दिनों पहले लेटर बम भी चर्चा का विषय बना हुआ था। पीसीसी चीफ की अनदेखी की शिकायत प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा से हुई है। इस पर कुमारी शैलजा ने शिकायतकर्ताओ से कहा कि ऐसे पोस्टर को हटाने बोलेंगे।

राजीव भवन में आज दोपहर 2.30 बजे रिशेप्सन कमेटी की बैठक हुई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पीसीसी चीफ मोहन मरकाम सहित सभी मंत्री इस अहम बैठक में शामिल हुए। देश और प्रदेश के प्रख्यात कांग्रेसी नेताओं के नाम पर अधिवेशन स्थल पर बनाए गए अलग-अलग डोम का नामकरण किया गया है। अधिवेशन स्थल पर का नाम होगा शहीद वीरनारायण सिंह नगर और मीडिया सेंटर चंदूलाल चंद्राकर के नाम पर होगा। वहीं मुख्य डोम का नामकरण स्व. मोतीलाल वोरा के नाम पर होगा।




Next Story