छत्तीसगढ़

रेल लाइन पर लैंडस्लाइड से नहीं हुई कोई जनहानि : रेलवे

Nil dhankar
5 May 2024 12:47 PM IST
रेल लाइन पर लैंडस्लाइड से नहीं हुई कोई जनहानि : रेलवे
x

दंतेवाड़ा। किरंदुल-कोत्तावालसा रेल लाइन पर रविवार की सुबह लैंडस्लाइड हुआ है। चट्टान टूटकर रेलवे ट्रैक पर गिर गई। जिससे मालगाड़ी का इंजन चट्टान से टकरा गया। लैंडस्लाइड की वजह से केके रेल लाइन बाधित हो गई है। फिलहाल रेलवे के अफसर और कर्मचारी मौके पर पहुंच गए हैं। मार्ग बहाल करने की कोशिश की जा रही है।

दरअसल, ओडिशा के बोडवारा और शिवलिंगपुरम के बीच लैंडस्लाइड हुआ है। सुबह करीब 6 बजे चट्टान टूटकर नीचे गिरी है। वहीं लैंडस्लाइड की वजह से मार्ग बाधित है। इसी वजह से किरंदुल से विशाखापट्टनम तक चलने वाली पैसिंजर ट्रेन को विशाखापट्टनम में ही रोक दिया गया है। इस लैंडस्लाइड की वजह से मार्ग पूरी तरह बाधित है। इस मामले की जानकारी रेलवे के अफसर और कर्मियों को मिली तो वे फौरन मौके पर पहुंच गए। करीब 50 से ज्यादा कर्मचारी मार्ग बहाल करने में लगे हुए हैं। बताया जा रहा है कि, जल्द ही मार्ग को बहाल कर दिया जाएगा।


Next Story