छत्तीसगढ़

कोई भी किसान धान विक्रय से वंचित न रहे- कलेक्टर

Shantanu Roy
28 Jan 2023 2:08 PM GMT
कोई भी किसान धान विक्रय से वंचित न रहे- कलेक्टर
x
छग
मोहला। कलेक्टर जयवर्धन ने जिले के धान उपार्जन केंद्र के नोडल अधिकारियों और उपार्जन केंद्र प्रभारी की बैठक ली। कलेक्टर ने नोडल अधिकारियों को धान खरीदी समाप्ति के पश्चात धान खरीदी केंद्रों का सत्यापन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। किसी भी समिति में कोई भी किसान धान विक्रय से वंचित न रहे। धान उपार्जन केंद्रों में अंतिम दिवसों में केवल वास्तविक किसानों के धान की खरीदी की जाएं। उन्होंने कोचियों बिचौलियों के धान किसी भी स्थिति में खरीदी न हो इसकी कड़ाई से निगरानी करने के निर्देश दिए। जिन किसानों के पास धान विक्रय के पश्चात धान शेष नहीं है। उनका रकबा समर्पण करने कहा। जिले में अब तक 1799592 क्विंटल धान की खरीदी की गई है। जिसमे से 1325949 क्विंटल धान का उठाव किया जा चुका है। बैठक में अनुविभागीय अधिकारी हेमेंद्र भुआर्य, खाद्य अधिकारी आशीष रामटेके, खाद्य निरीक्षक संजय कौशिक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
Next Story