छत्तीसगढ़
भारी वाहनों की नो एंट्री, महामाया के दरबार में उमड़ेगा भक्तों का सैलाब
jantaserishta.com
15 April 2024 10:17 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
छत्तीसगढ़.
बिलासपुर: आज चैत्र नवत्रात्रि का सप्तम दिवस हैं। आज भारत समेत दुनियाभर में माँ काली की पूजा-आराधना की जाती हैं। (Ratanpur Maa Mahamaya Darshan) काल की देवी कालरात्रि का पूजन रात्रि में करने का विधान हैं लिहाजा आज रात शक्ति पीठों और मंदिर में श्रद्धालुओं की बड़ी भीड़ दिखाई पड़ेगी।
बात करें प्रसिद्ध शक्तिस्थल रतनपुर की तो यहाँ आज पूरे दिन माँ महामाया के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचेंगे। सप्तमी रात्रि होने की वजह से बिलासपुर की दिशा से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पैदल ही मंदिर का रास्ता नापेंगे। देवी दर्शन के साथ मनोकामना ज्योति कलश दर्शन के लिए भी देश, प्रदेश से श्रद्धालु रतनपुर पहुँचते हैं।
श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को देखते हुए आज इस मार्ग पर भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह वर्जित होगा। (Ratanpur Maa Mahamaya Darshan) जानकारी के मुताबिक शाम 4 बजे से ही बिलासपुर से व्हाया कटघोरा कोरबा व अम्बिकापुर की तरफ जाने वाले वाहनों का प्रवेश इस मार्ग पर वर्जित होगा। श्रद्धालुओं की संख्या कम होते ही आवागमन बहाल कर दिया जाएगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





