छत्तीसगढ़

नाले में बहे CRPF जवान का अब तक नहीं मिला सुराग

Nil dhankar
8 July 2022 4:48 PM IST
नाले में बहे CRPF जवान का अब तक नहीं मिला सुराग
x

बीजापुर। शुक्रवार की सुबह सर्चिंग से लौट रहे जवानों के दल का एक जवान नाला पार करते हुए बह गया। साथी जवान लगातार उसकी पतासाजी कर रहे हैं। हालांकि उसका अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस के मुताबिक नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर गुरुवार को सुकमा जिले के मोकुर कैम्प से कोबरा 210 ई कंपनी की टीम सिलगेर बेदरे की तरफ अभियान के लिए निकली थी। शुक्रवार को वापसी के दौरान सुबह 8 बजे के करीब सिलगेर के वेंटावागु नाला पार कर रहे जवानों में से एक आरक्षक जवान सूरज आर. पिता रवीन्द्रन (27) निवासी सोवनाद जिला कोल्लम केरल नाला पार करते उसमें बह गया। जवान सूरज की लगातार पतासाजी की जा रही है।

एसडीओ आवापल्ली तिलेश्वर यादव ने पुष्टि करते हुए बताया कि सर्चिंग से वापस लौटते वक्त यह घटना हुई हैं। लापता जवान को तलाश किया जा रहा हैं।

Next Story