छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के 17 जिलों में कोरोना वायरस का कोई मामला नहीं, रायपुर में सबसे मरीज

Nil dhankar
6 Dec 2021 1:32 PM IST
छत्तीसगढ़ के 17 जिलों में कोरोना वायरस का कोई मामला नहीं, रायपुर में सबसे मरीज
x

रायपुर। प्रदेश में रविवार को 17 जिलों में कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया. जबकि, कोरबा में 6, जांजगीर-चांपा में 5, रायगढ़ में 4, रायपुर और दुर्ग में 2-2, राजनांदगांव, बालोद, महासमुंद, बिलासपुर, बस्तर और दंतेवाड़ा में कोरोना का 1-1 मामला सामने आया है. राजधानी रायपुर में सबसे ज्यादा 58 एक्टिव केस हैं जबकि रायगढ़ में 56 एक्टिव मामले हैं. कोरिया, सूरजपुर, नारायणपुर और सुकमा में अभी एक भी एक्टिव केस नहीं है.

बता दें कि छत्तीसगढ़ में कोरोना वैक्सीन की दोनों खुराक लेने वालों की संख्या एक करोड़ को पार कर गई है। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए प्रदेश में एक करोड़ 22 हजार 404 लोगों ने इसके दोनों टीके लगवा लिए हैं। यह प्रदेश में टीकाकरण के लिए पात्र आबादी एक करोड़ 96 लाख 51 हजार का 51 प्रतिशत है। टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाने के लिए विगत 1 दिसम्बर से समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीदी की शुरूआत के बाद खरीदी केंद्रों में भी कोरोना टीकाकरण किया जा रहा है।

कोरोना से बचाव के टीके की पहली और दूसरी, दोनों खुराकों को मिलाकर प्रदेश में अब तक (5 दिसम्बर तक) दो करोड़ 79 लाख 93 हजार 381 टीके लगाए जा चुके हैं। राज्य में टीकाकरण के लिए पात्र 91 प्रतिशत जनसंख्या को पहला टीका लगाया जा चुका है। प्रदेश के एक करोड़ 79 लाख 70 हजार 977 नागरिक संक्रमण से बचाव के लिए पहला टीका लगवा चुके हैं।

Next Story