छत्तीसगढ़

NMDC के कर्मचारी ने किया विधवा महिला का रेप, गिरफ्तार

Shantanu Roy
22 March 2022 4:19 PM GMT
NMDC के कर्मचारी ने किया विधवा महिला का रेप, गिरफ्तार
x
छग

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रेप के आरोप में एक NMDC के कर्मचारी को जेल भेजा गया है। बताया जा रहा है कि NMDC का क्लर्क पिछले 5 सालों से NMDC में ही काम करने वाली एक विधवा महिला के साथ लिव इन में रह रहा था।

विधवा के 2 बच्चे भी हैं। शादी का झांसा देकर युवक 5 साल तक महिला से शारीरिक संबंध बनाता रहा। मंगलवार को मामले की शिकायत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मामला जिले के किरंदुल थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के बताए अनुसार, कर्नाटक का रहने वाला डी बाबू पिछले कई सालों से NMDC में क्लर्क के पद पर काम कर रहा है। वहीं NMDC में ही काम करने वाली एक विधवा श्रमिक के साथ 5 सालों से लिव इन में रह रहा था। इनके साथ महिला के 2 बच्चे भी रहते थे।
इस दौरान महिला डी बाबू से हमेशा शादी करने को कहती थी। लेकिन किसी न किसी वजह से शादी की बात को टाल देता था। महिला ने पुलिस को बताया कि युवक पिछले 5 सालों से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बना रहा था।
शादी की बात से इनकार करने के बाद महिला ने किरंदुल थाना में डी बाबू के खिलाफ FIR दर्ज करवाई। किरंदुल थाना प्रभारी डीके बरुआ ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को गिरफ्तर कर लिया गया। जिसके बाद न्यायालय में पेश कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story