
x
महादेव एप से ऑनलाइन सट्टा: पुलिस ने विदेश मंत्रालय को लिखा पत्र
जसेरि रिपोर्टर
रायपुर। आनलाइन महादेव सट्टा ऐप मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। दो फरार शातिर आरोपितों के लुकआउट सर्कुलर जारी करने के लिए विदेश मंत्रालय को पत्र लिखा है। सिमर्स क्लब संचालक नितिन मोटवानी उर्फ चीकू और युसुफ पोट्टी के खिलाफ एलओसी जारी करने के लिए पत्र लिखा है। शातिर आरोपितों के विदेश भागने की आशंका के चलते पासपोर्ट कार्यालय से जानकारी एकत्र की जा रही है। बाकी फरार आरोपितों की पासपोर्ट आफिस से जानकारी मांगी गई है। गिरफ्तार शातिर आरोपितों से पूछताछ में मिले करीब 250 बैंक खाते मिले हैं। बैंक खातो के बारे में संबंधित बैंको से जानकारी मांगी जा रही है। बैंक कर्मचारियों को भी नोटिस जारी कर जल्द पुलिस बुलाएगी।
नितिन और यूसुफ सीधे जुड़े हुए हैं:
पुलिस ने पिछले दिनों नितिन को गिरफ्तार किया था। इसके बाद वह जमानत पर रिहा हुआ, उसके बाद से वह फरार है। उसके बारे में जानकारी मिली कि वह सिमर्स क्लब के बहाने वहां से महादेव ऑनलाइन सट्टा चलता था। दिल्ली में इसकी एक ब्रांच का संचालन उसके द्वारा ही किया जा रहा था। वही युसूफ मोडापारा क्षेत्र का रहने वाला है और वह एक बड़ा कबाड़ी है। कई दिनों से ऑनलाइन सट्टे से जुड़ा हुआ है। थाने में एफआईआर दर्ज होने के बाद वह यहां से भाग गया था।
रवि और सौरव के खिलाफ पहले ही जारी हो चुका है लुकआउट नोटिस
महादेव ऐप के मुख्य संचालक रवि उप्पल और सौरभ चंद्र चंद्राकर के खिलाफ रायपुर पुलिस ने पहले ही लुक आउट सर्कुलर जारी किया हुआ है। बता दें कि रवि और सौरभ इसके मुख्य सरगना है वह दुबई में बैठकर सट्टे का संचालन कर रहे हैं। देश भर में इनका नेटवर्क फैला हुआ है। राजधानी में अब तक 200 से ज्यादा लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
आरंग में धरा गया ऑनलाइन सटोरिया
छ.ग. शासन द्वारा जुआ एवं सट्टा पर पूर्ण रूपेण अंकुश लगाने हेतु जुआ, सट्टा व ऑन लाईन सट्टा पर नवीन कानून/अधिनियम पारित कर समसत पुलिस अधीक्षक छ.ग. को जुआ सट्टा एवं ऑनलाईन सट्टा संचालित करने वालों पर नवीन कानूनी/अधिनियम के तहत् कार्यवाही कर इस पर पूर्णत: अंकुश लगाने के निर्देश दिये गये हैं शासन के मंशानुसार रायपुर जिले में सट्टा एवं जुआ पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपतित्र अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एसीसीयू को निर्देशित किया गया हैं। इसी तारतम्य में दिनॉक 17.08.2023 को सूचना प्राप्त हुआ कि थाना आरंग क्षेत्रान्तर्गत इंद्रा चौक स्थित बिजली पोल के नीचे मछली पारा के पास दोपहिया वाहन में सवार एक व्यक्ति ऑनलाईन सट्टा खिला रहा है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण नीरज चंद्राकर तथा नगर पुलिस अधीक्षक माना कल्पना वर्मा द्वारा थाना प्रभारी आरंग को सूचना की तस्दीक कर आरोपी को रंगेहाथ पकडऩे हेतु निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन तथा थाना प्रभारी आरंग के नेतृत्व में थाना आरंग पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान जाकर मुखबीर द्वारा बताये दोपहिया वाहन एवं हुलिये को व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम अनीश चंद्राकर निवासी आरंग रायपुर का होना बताया गया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखे मोबाईल फोन की तलाशी लेने पर मोबाईल फोन में डायमण्ड आई.डी. लेकर ऑनलाईन सट्टा खिलाना पाया गया, ऑनलाईन सट्टा के संबंध में पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपने साथी सौरभ चंद्राकर के साथ मिलकर उससे डायमण्ड आई.डी. लेकर ऑनलाईन सट्टा खिलाना बताया गया। जिस पर आरोपी अनीश चंद्राकर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1 नग आईफोन तथा घटना से संबंधित 01 नग दोपहिया वाहन क्रमांक सीजी/04/एनटी/8274 जुमला कीमती लगभग 2,00,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना आरंग में अपराध क्रमांक 498/23 धारा 4(क) जुआ एक्ट तथा छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 06, 07 एवं 08 का अपराध पंजीबद्ध कर जेल भेजा गया। प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपी सौरभ चंद्राकर फरार है जिसकी पतासाजी कर गिरफ्तार करने के प्रयास किये जा रहे है। गिरफ्तार आरोपी- अनिश चंद्राकर पिता टीकाराम चंद्राकर उम्र 32 वर्ष सा0 बोडरा थाना आरंग रायपुर।
Tagsलुकआउट सर्कुलरनितिनयूसूफआनलाइन महादेव सट्टा ऐपसट्टा ऐपरायपुर पुलिसlookout circularnitinyusufonline mahadev satta appsatta appraipur police
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





