छत्तीसगढ़

रमन सिंह से मुलाकात करेंगे नितिन नबीन

Nilmani Pal
9 April 2025 5:36 PM IST
रमन सिंह से मुलाकात करेंगे नितिन नबीन
x

रायपुर। कैबिनेट विस्तार को लेकर भाजपा में हलचल है। इस कड़ी में स्पीकर डॉ.रमन सिंह की प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन से चर्चा हुई है। खबर है कि देर शाम प्रदेश प्रभारी, स्पीकर से मिलने जा सकते हैं।

सीएम विष्णुदेव साय कह चुके हैं कि कैबिनेट का विस्तार जल्द होगा। पार्टी के सहमहामंत्री (संगठन) शिवप्रकाश और प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन रायपुर में ही हैं। दोनों नेताओं की सीएम विष्णुदेव साय, प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय, और क्षेत्रीय महामंत्री (संगठन) अजय जामवाल के साथ बैठक भी हुई है।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक स्पीकर डॉ.रमन सिंह की प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन से चर्चा हुई है। कहा जा रहा है कि डॉ.सिंह ने निगम मंडलों की नियुक्ति, और अन्य विषयों पर अपनी बात रखी है। इन नियुक्तियों से उनसे जुड़े कई लोग नाखुश बताए जा रहे हैं। प्रदेश प्रभारी नबीन, स्पीकर से मिलने जा सकते हैं। चर्चा है कि तीन मंत्री बनाए जा सकते हैं। इनमें पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, गजेन्द्र यादव, राजेश मूणत, पुरन्दर मिश्रा, लता उसेंडी, अजय चंद्राकर, और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक दौड़ में हैं। लता उसेंडी आज दोपहर दिल्ली से लौटी हैं। कहा जा रहा है कि एक-दो दिनों में कैबिनेट का विस्तार हो सकता है। बहरहाल, नबीन की प्रदेश के प्रमुख नेताओं के साथ बैठक पर निगाहें टिकी हुई है।


Next Story