छत्तीसगढ़

नितिन नबीन आज दुर्ग में लेंगे बीजेपी कार्यकर्ताओं की अहम बैठक

Nil dhankar
8 Jan 2023 7:34 AM IST
नितिन नबीन आज दुर्ग में लेंगे बीजेपी कार्यकर्ताओं की अहम बैठक
x

दुर्ग। विधानसभा चुनाव 2023 को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ में अपनी राजनीतिक सरगर्मी को तेज कर दी है। शनिवार को कोरबा में केंद्रीय मंत्री अमित शाह के बाद आज भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी नितिन नबीन दुर्ग आ रहे हैं। बीजेपी ने उनका कार्यक्रम जारी कर दिया है। अपने कार्यक्रम के दौरान वो भाजपा कार्यकर्ताओं से भेंट मुलाकात करने के बाद दुर्ग विधानसभा की समन्वय बैठक लेंगे। जारी कार्यक्रम के मुताबिक नितिन नबीन, संभाग प्रभारी भूपेंद्र सवन्नी और जिला प्रभारी राजीव अग्रवाल के साथ दुर्ग विधानसभा के कार्यक्रम में शामिल होने दुर्ग पहुंचेंगे। इस दौरान दुर्ग भाजपा कार्यालय में सुबह 9 से 10 बजे तक वे दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के समस्त कार्यकर्ताओं के साथ भेंट-मुलाकात करेंगे। इसके बाद वहीं पर 10 से 11:30 बजे तक दुर्ग विधानसभा स्तरीय समन्वय बैठक बुलाई गई है।

इस बैठक में वहीं पदाधिकारी शामिल होंगे, जिनका नाम तय की गई सूची में है। इसलिए ऐसा कहा जा रहा है यह बैठक काफी महत्वपूर्ण रहेगी। सुबह 11:30 से दोपहर 1:30 बजे तक दुर्ग विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक और फिर 1:30 से 2 बजे तक दुर्ग नगर निगम के निर्वाचित वर्तमान पार्षदों के साथ बैठक बुलाई गई है।

Next Story