छत्तीसगढ़

बीजेपी की बैठक में शामिल होने रायपुर पहुंचे नितिन नबीन

Nilmani Pal
28 Feb 2024 10:06 AM IST
बीजेपी की बैठक में शामिल होने रायपुर पहुंचे नितिन नबीन
x

रायपुर। प्रदेश भाजपा की चुनाव समिति की बैठक देर शाम कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में होगी। बैठक में शिरकत करने प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी नितिन नबीन आज सुबह यहां पहुंचे। एयरपोर्ट पर प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, संजय श्रीवास्तव ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर प्रीतेश गांधी,आकाश विग और संजू नारायण सिंह ठाकुर भी मौजूद थे।

बता दें कि लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर भाजपा की मैराथन बैठक आज भाजपा प्रदेश मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में होगी.पहली बैठक क्लस्टर, लोकसभा प्रभारी, संयोजक और सहसंयोजकों की होगी. दूसरी बैठक भाजपा के विभिन्न कार्यक्रमों की टोलियों की होगी. इसके बाद मोर्चा पदाधिकारियों और प्रदेश चुनाव समिति की बैठक होगी, जिसमें लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाई जाएगी.

Next Story