छत्तीसगढ़

बीजेपी चीफ नितिन नबीन ने किरण देव से की मुलाकात, स्वास्थ्य की ली जानकारी

jantaserishta.com
3 Sept 2026 1:20 PM IST
बीजेपी चीफ नितिन नबीन ने किरण देव से की मुलाकात, स्वास्थ्य की ली जानकारी
x

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने दिल्ली में इलाज करा रहे छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कुशलक्षेम जाना और डॉक्टरों से उनके इलाज के संबंध में जानकारी ली।

मुलाकात के बाद किरण सिंह देव ने सोशल मीडिया के माध्यम से राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का आभार जताया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा कि भारतीय जनता पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन जी ने आज दिल्ली में आत्मीय मुलाकात कर कुशलक्षेम जाना एवं अपनी शुभेक्षाएं प्रेषित कीं। उनके स्नेह, आत्मीयता एवं शुभेक्षाओं के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।
बता दें कि किरण सिंह देव 29 जुलाई को उत्तरप्रदेश में सड़क हादसे के शिकार हुए थे। वह अपने परिवार के साथ बागेश्वर धाम से दर्शन कर लौट रहे थे। इसी दौरान झांसी-ललितपुर हाईवे पर सामने से आ रहे एक वाहन को बचाने की कोशिश में उनके चालक ने अचानक ब्रेक लगाया। इससे कार का संतुलन बिगड़ गया और कार ट्रक में घुस गई।
हादसे के वक्त किरण देव के साथ उनकी सुरक्षा में तैनात पीएसओ भी वाहन में मौजूद थे, जबकि परिवार के अन्य सदस्य दूसरी कार में सफर कर रहे थे। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उन्हें तुरंत झांसी मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जिसके बाद उन्हें 30 जुलाई को दिल्ली मेदांता अस्पताल रेफर किया गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story