छत्तीसगढ़

नाईट में चेकिंग: 52 लोगों के खिलाफ पुलिस ने की कार्यवाही

Nilmani Pal
16 Feb 2023 7:19 AM GMT
नाईट में चेकिंग: 52 लोगों के खिलाफ पुलिस ने की कार्यवाही
x
छग

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में पुलिस वाहनों की चेकिंग अभियान चला रही है। इस अभियान के तहत पुलिस ने शराब पीकर वाहन चालाने वाले 52 लोगों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की है। नवपदस्थ एसपी संतोष सिंह ने भी चेकिंग पॉइंट का नाईट में निरीक्षण किया है। बता दें कि बिलासपुर पुलिस जिले में वाहनों की चेकिंग अभियान चला रही है। इस दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है।

अब तक पुलिस ने 52 लोगों के खिलाफ कार्यवाही की है। ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करके मनमानी करने वाले 184 लोगों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। इन लोगों से पुलिस ने 45 हजार 900 रुपए का जुर्माना भी वसूला है। बता दें कि देर रात बिलासपुर के नवपदस्थ एसपी संतोष सिंह ने भी चेकिंग पॉइंट का निरीक्षण किया था।

Next Story