NICU में डॉक्टर गायब मिले, सिविल सर्जन ने जारी किया नोटिस

राजनांदगांव। जिला अस्पताल के एसएनसीयू (नवजात गहन चिकित्सा वार्ड) वार्ड के दो डाक्टरों को लापरवाही बरते जाने पर सिविल सर्जन द्वारा नोटिस जारी किया गया है। अपनी ड्यूटी में इन दोनों डाक्टरों द्वारा उपस्थित नही रहने के मामले सामने आई है। वही हाजिरी रजिस्टर में भी दस्तखत नही करने के आलावा अस्पताल की टाइमिंग में निजी प्रैक्टिस की बात सामने आई है। ड्यूटीरत दोनो डाक्टरों को नोटिस जारी किया गया है।
राज्य शासन द्वारा शिशु मृत्यु दर में कमी लाने कई योजनाएं चला रही है। जिसमें हर साल लाखों रूपए खर्च किए जा रहे है। लेकिन यहां डाक्टर शासन के मुहिम पर पानी फेरते नजर आ रहे है।
जानकारी अनुसार सिविल सर्जन डां महेन्द्र प्रसाद ने इस मामले में डां विक्रम बैद और डां मयंक सुराना को नोटिस जारी किया है। जिसमें उन्होने उल्लेख किया है कि, छग स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिला स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा 14 जुलाई 2026 को अस्पताल प्रबंधन गये शिकायत पत्र सौंपा गया हैं। जिसमें एसएनसीयू विभाग में विशेषज्ञ चिकित्सको के नियमित तौर पर वार्ड में उपस्थित ना रहने, शहर के अलग-अलग निजी अस्पतालो में सेवाये देने तथा स्टाफ के साथ दुर्व्यवहार करने संबंधी मामले उल्लेखित है।





