छत्तीसगढ़

एनएचएम भर्ती : 74 संविदा पदों के लिए कौशल परीक्षा की तिथियां जारी

Nilmani Pal
22 April 2026 12:50 PM IST
एनएचएम भर्ती : 74 संविदा पदों के लिए कौशल परीक्षा की तिथियां जारी
x

महासमुंद। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत कुल 74 संविदा पदों की पूर्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे। इच्छुक अभ्यर्थियों से 28 नवम्बर 2025 तक रजिस्ट्री/डाक/स्पीड पोस्ट के माध्यम से आवेदन प्राप्त किए गए थे।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि उक्त भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत कौशल परीक्षा का आयोजन विभिन्न तिथियों में किया जा रहा है। परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी तिथि, समय एवं परीक्षा स्थल, जिले की आधिकारिक वेबसाइट www.mahasamund.gov.in पर या कार्यालय के सूचना पर अवलोकन किया जा सकता है।

यह भी पढ़े

बिंजाम एनीकट के कार्यों के लिए 4.95 करोड़ रूपए स्वीकृत

छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा दंतेवाड़ा जिले के विकासखण्ड-गीदम के बिंजाम एनीकट के अपस्ट्रीम एवं डाउनस्ट्रीम बचाव कार्य के लिए 4 करोड़ 95 लाख 12 रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के तहत बांयी तट में 275 मीटर एवं दांयी तट में 275 मीटर कुल 550 मीटर में तटरक्षण कार्य किया जाना है। योजना के कार्य पूर्ण कराने मुख्य अभियंता गोदावरी कछार जल संसाधन विभाग जगदलपुर को प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।

Next Story