छत्तीसगढ़

विश्व हृदय दिवस पर रायपुर में हुआ NH वॉकथॉन का आयोजन

Nilmani Pal
24 Sept 2023 11:41 AM IST
विश्व हृदय दिवस पर रायपुर में हुआ NH वॉकथॉन का आयोजन
x

रायपुर। विश्व हृदय दिवस के मौके पर आज राधानी रायपुर में NHMMI द्वारा NH वॉकथॉन का आयोजन किया। बारिश के बावजूद शहर के लोगों ने इसमें बढ़ चलकर हिस्सा लिया। इस मौके पर शहरवासियों ने जहां जुंबा पर जमकर डांस किया तो वहीं अपने दिल और स्वास्थ्य के लिए वॉक भी किया। वर्ल्ड हार्ट डे के मौके पर शहरवासियों ने आज बरसते पानी में जमकर डांस किया और अपने दिल और स्वास्थ्य के लिए NHMMI द्वारा आयोजित NH वाकथान में हिस्सा लेकर वॉक भी किया।

NHMMI द्वारा पिछले 12 सालों से लगातार आज के दिन यह आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन के जरिए NHMMI लोगों को अपने स्वास्थ्य और दिल के लिए जागरूक करता है। इसके लिए आज शहीद भगत सिंह चौक से लेकर एक्सप्रेस वे ओवरब्रिज चौक तक वाकथान का किया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में हर उम्र के लोगों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ हिस्सा लिया। लगातार बारिश के बावजूद भी लोगों का उत्साह काम नहीं हुआ, लोग जहां म्यूजिक जमकर थिरके तो वहीं सबके साथ वॉक भी किया।

Next Story