छत्तीसगढ़

पुलिस लाईन सिंगारभाट में एनजीओ मेस का हुआ लोकार्पण

Nilmani Pal
30 Jan 2023 3:03 AM GMT
पुलिस लाईन सिंगारभाट में एनजीओ मेस का हुआ लोकार्पण
x

कांकेर। पुलिस लाईन सिंगारभाट कांकेर में जिला स्तरीय एक दिवसीय अपराध अनुसंधान कार्यशाला का आयोजन किया गया। बालाजी राव(भा0पु0से0) पुलिस उप महानिरीक्षक कांकेर रेंज कांकेर, शलभ कुमार सिन्हा (भा0पु0से0) पुलिस अधीक्षक कांकेर द्वारा कार्यशाला को सम्बोधित करते हुये कार्यशाला में उपस्थित जिले के अपराध अनुसंधान पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को महिलाओं से संबंधित अपराध,सायबर अपराध,एसटी/एससी एक्ट,अन्य अपराधों के विवेचना एवं विवेचना के दौरान बरतने वाले बारिकियों/सावधानियों, भौतिक साक्ष्यों का संकलन एवं अपराध विवेचना में उसके महत्वों के बारे में जानकारी दिये।

पुलिस मुख्यालय रायपुर से आये कवि गुप्ता अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा सायबर अपराध, जी.आर.कोसले संयुक्त संचालक लोक अभियोजन कांकेर द्वारा महिलाओं से संबंधित अपराध, राजकुमार मिश्रा उप संचालक लोक अभियोजन कांकेर द्वारा एससी/एसटी एक्ट की अपराध अनुसंधान एवं दिनेश कनौजिया वैज्ञानिक अधिकारी एफएसएल युनिट कांकेर द्वारा अपराध के दौरान भौतिक साक्ष्यों का संकलन एवं अपराध अनुसंधान के दौरान उसके महत्व के संबंध में कार्यशाला में उपस्थित जिले के पुलिस अपराध अनुसंधान अधिकारियों/कर्मचारियों को जानकारी दिये। साथ ही बालाजी राव(भा0पु0से0) पुलिस उप महानिरीक्षक कांकेर रेंज, कांकेर द्वारा शलभ कुमार सिन्हा (भा0पु0से0) पुलिस अधीक्षक कांकेर की उपस्थिति में पुलिस लाईन सिंगारभाट कांकेर में नवनिर्मित सामुदायिक भवन एवं एनजीओ मेस का लोकार्पण किया गया। सामुदाकि भवन बनने से जिला स्तर में होने वाले पुलिस के सास्कृतिक व अन्य कार्यक्रम का आयोजन करने में सुविधा होगी,साथ ही जिले के पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को भी अपने निजी कार्यक्रम शादी, जन्मोत्सव व अन्य कार्यक्रमों के आयोजनों के दौरान इसका लाभ उन्हे मिलेगा। एनजीओ मेस बनने से जिले एवं वाहर से आने वाले अराजपत्रित अधिकारियों को ठहरने की सुविधा होगी।

Next Story