छत्तीसगढ़
दैनिक रेल यात्रियों के लिए राहत की खबर, फिर से मिलेगी MST की सुविधा
Nil dhankar
22 Jan 2022 9:43 AM IST

x
बिलासपुर, छत्तीसगढ़। दैनिक रेल यात्रियों के लिए राहत की खबर है। रविवार से MST की सुविधा फिर से मिलेगी। SECR ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। हजारों रेल यात्रियों को MST की सुविधा मिलने लगेगी। जोन के तीनों रेल मंडल रायपुर,बिलासपुर, औऱ नागपुर रेल मंडल के यात्रियों को ये सुविधाएं मिलेगी। अनरिजर्व कोच में MST की सुविधा मिलेगी।
बीते 22 महीने से MST की सुविधा बंद थी।
Next Story





