छत्तीसगढ़

दंतेवाड़ा में पुलिस-नक्सली के बीच मुठभेड़ की खबर, 1 लाख का इनामी नक्सली ढ़ेर

Admin2
6 Feb 2021 7:03 AM GMT
दंतेवाड़ा में पुलिस-नक्सली के बीच मुठभेड़ की खबर, 1 लाख का इनामी नक्सली ढ़ेर
x

छत्तीसगढ़। जिला दंतेवाड़ा में मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। जवानों ने 1 लाख के इनामी नक्सली को ढेर कर दिया। इनामी नक्सली के मारे जाने की पुष्टि अभिषेक पल्लवन ने की है। जानकारी के अनुसार जवानों को सूरनार में नक्सली मूवमेंट की सूचना मिली थी। जिसके बाद जवानों की एक टीम सर्चिंग के लिए निकली थी। इस दौरान पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई।

जवानों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर एक नक्सली को मार गिराया। बताया कि मारे गए नक्सली पर एक लाख का इनाम घोषित था। जवानों ने एक हथियार भी बरामद किया है। इलाके में अभी भी सर्चिंग जारी है।

Next Story