छत्तीसगढ़

प्लायवुड कंपनी में आग लगने की खबर, फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियां मौके पर

Nil dhankar
22 May 2023 2:36 PM IST
प्लायवुड कंपनी में आग लगने की खबर, फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियां मौके पर
x
छग

भिलाई। दुर्ग जिले के औद्योगिक क्षेत्र स्थित प्लायवुड कंपनी में भीषण आग लगी है। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद भी दोपहर 2 बजे तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियां टीम के साथ मौके पर मौजूद हैं।

मिली जानकारी के अनुसार भिलाई के जेवरा सिरसा स्थित औद्योगिक क्षेत्र में गोयल प्लायवुड में दोपहर करीब 12 बजे के आसपास भीषण आग की लपटें उठती देख लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने आग की भयावहता को देखते हुए बीएसपी और निगम टीम को भी बुलवाया। हवा तेज होने की वजह से आग बुझाने में काफी मुश्किलों का सामना टीम को करना पड़ रहा है। कंपनी मालिक शहर से बाहर हैं। सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य भी मौके पर मौजूद हैं।


Next Story