छत्तीसगढ़

अचानकमार टाइगर रिजर्व जाने वाले पर्यटकों के लिए खबर, इस तारीख से नहीं कर पाएंगे सैर

Nil dhankar
29 Jun 2022 1:24 PM IST
अचानकमार टाइगर रिजर्व जाने वाले पर्यटकों के लिए खबर, इस तारीख से नहीं कर पाएंगे सैर
x

बिलासपुर। अचानकमार टाइगर रिजर्व के कोर जोन में पर्यटक शुक्रवार से सैर नहीं कर पाएंगे। राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण की गाइड लाइन के अनुसार इसे प्रबंधन बंद कर देगा। यह हर साल होता है। वर्षा के सीजन में भ्रमण मार्ग जर्जर हो जाते हैं। इसके अलावा वन्य प्राणियों की ब्रिडिंग का भी सीजन होता है। बंद की सूचना भी प्रबंधन ने अभी से चस्पा कर दी है, ताकि पर्यटको इसकी जानकारी रहे। हालांकि अच्छी बात यह है कि बफर जोन में भ्रमण जारी रहेगा। इसके अलावा बैगा रिसार्ट की बुकिंग भी होगी।

अचानकमार जब टाइगर रिजर्व घोषित हुआ है, तब यही व्यवस्था है। हालांकि इस बार थोड़ा बदलाव हुआ। पहले भ्रमण की 15 जून अंतिम तिथि रहती थी। अब इसे बढ़ाकर 30 जून कर दी गई ताकि पर्यटक 15 दिन और सैर कर सकेंगे। इसके अलावा एक नवंबर को खोलने के निर्णय को संशोधित किया गया। इस बार एक अक्टूबर को यह खुल जाएगा। इस बीच पर्यटक कोर जोन में तो सैर नहीं कर सकेंगे। लेकिन बफर जोन उनके लिए खुला रहेगा। प्रबंधन द्वारा इसी साल से दो नए भ्रमण मार्ग बनाए गए हैं। धीरे- धीरे इसे पर्यटकों के बीच पहुंचाया जा रहा है। अभी भी कई पर्यटकों को इसकी जानकारी नहीं है।

Next Story