छत्तीसगढ़

ट्रैक्टर ट्रॉली में बाइक को लादकर पेट्रोल पंप पहुंचा युवक, जानिए ऐसी क्या मजबूरी थी?

Nil dhankar
21 May 2026 8:39 AM IST
ट्रैक्टर ट्रॉली में बाइक को लादकर पेट्रोल पंप पहुंचा युवक, जानिए ऐसी क्या मजबूरी थी?
x

गरियाबंद। पेट्रोलियम संकट के चलते डिब्बों, बोतलों या जरीकैन में पेट्रोल-डीजल देने से पंप वालों को रोका गया है। इस रोक के बीच गरियाबंद जिलर मुख्यालय से एक अनूठा मामला सामने आया है। दरअसल बाइक में पेट्रोल खत्म होने पर एक युवक ट्रैक्टर-ट्रॉली पर उसे लादकर पेट्रोल पंप पहुंच गया।

मिली जानकारी के मुताबिक, मामला गरियाबंद के शांति फ्यूल्स का है। युवक की बाइक का पेट्रोल रास्ते में खत्म होकर बंद हो गई। आसपास के इलाकों में बोतल या जरीकैन में पेट्रोल उपलब्ध नहीं हो सका। तब युवक ने अलग तरीका अपनाते हुए अपनी बाइक को ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लाद लिया और पेट्रोल पंप पहुंच गया।

जब ट्रैक्टर ट्रॉली के ऊपर बाइक लादकर वह पंप पहुंचा तो, वहां मौजूद लोगों को कुछ देर तक कुछ समझ नहीं आया। ट्रॉली पर बाइक लदी देखकर कर्मचारी थोड़ी हैरानीभरी नजरों से उसकी ओर देखने लगे। बाद में युवक ने अपनी बाइक पर पेट्रोल भरवाया और वहां से चला गया। अब इस वाकए का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। कुछ लोग इसे 'देसी जुगाड़' तो कुछ छत्तीसढ़िया जुगाड़ का सटीक उदाहरण बता रहे हैं।

Next Story