छत्तीसगढ़
दोस्त की हत्या का बदला लेने की धुन में बन गया अपराधी, चलाया चाकू
jantaserishta.com
21 May 2024 12:30 AM IST

x
छत्तीसगढ़.
बिलासपुर: शहर में एक चाकूबाजी का मामला सामने आया है. दो साल पहले हुई दोस्त की हत्या का बदला लेने एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया है. जिसमें दो बाइक पर आए युवकों ने चाकू से युवक पर ताबड़तोड़ हमला किया और मौके से फरार हो गए. इस घटना में घायल युवक का सिम्स हॉस्पिटल में इलाज जारी है. घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है. यह मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है.
जानकारी के मुताबिक, तालापारा निवासी अरहान खान तैयबा चौक के पास खड़ा था. इसी दौरान दो बाइक में सवार उदय चक्रवती, कादिर, पवन और उसके साथी आए. युवकों ने अरहान को घेरकर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. इस हमले में लहूलुहान अरहान वहीं पर गिर गया. हमले के बाद आरोपी वहां से भाग निकले. इस दौरान आसपास के लोगों ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया और घटना की सूचना सिविल लाइन पुलिस को दी.
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस को प्रारंभिक जांच में पता चला कि दो साल पहले 25 फरवरी को कुछ लोगों ने नवीन महादेवा और उदय चक्रवती पर चाकू से हमला किया. इस हमले में गंभीर रूप से घायल नवीन महादेवा की मौत हो गई. इधर घायल उदय को रायपुर रेफर किया गया था. इसी घटना का बदला लेने अरहान पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया है.
Tagsबिलासपुरबिलासपुर न्यूज़बिलासपुर पुलिसचाकूबाजीदोस्तBilaspurBilaspur NewsBilaspur PoliceKnife FightingFriends
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





