छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव: 85 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर चुकी है बीजेपी, बस 5 बाकी

jantaserishta.com
9 Oct 2023 5:50 PM IST
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव: 85 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर चुकी है बीजेपी, बस 5 बाकी
x
पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह का वीडियो देखें.
नई दिल्ली: भाजपा ने छत्तीसगढ़ में दो चरणों में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपने 64 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। भाजपा ने पार्टी उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह को राजनांदगांव विधान सभा सीट से उम्मीदवार घोषित किया है तो वहीं प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह सहित अपने तीन सांसदों को भी विधायकी के चुनावी मैदान में उतारा है।
भाजपा ने सोमवार को जारी छत्तीसगढ़ उम्मीदवारों की सूची में छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं लोक सभा सांसद अरुण साव को लोरमी विधान सभा सीट से उम्मीदवार घोषित किया है। वहीं, दो महिला सांसदों रेणुका सिंह को एसटी आरक्षित भरतपुर-सोनहत से और गोमती साय को पत्थलगांव विधान सभा सीट से चुनावी मैदान में उतारा है।
आपको याद दिला दें कि, भाजपा छत्तीसगढ़ के लिए अपने 21 उम्मीदवारों की पहली सूची 17 अगस्त को ही जारी कर चुकी है। इस तरह से दोनों लिस्ट को मिलाकर भाजपा छत्तीसगढ़ के लिए कुल 85 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान अब तक कर चुकी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story