नवविवाहिता को ससुराल पक्ष ने किया प्रताड़ित, अपराध दर्ज

बिलासपुर। गौना करा नवविवाहिता को घर लाने के साथ ही ससुरालवालों ने दहेज के लिए प्रताड़ना शुरू कर दी। मना करने पर पति मारपीट करने लगा। फिर सुसराल वालों ने उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता की शिकायत पर सकरी पुलिस ने पति व ससुर के खिलाफ दहेज प्रताड़ना के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है।
मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम पाराघाट के रहने वाली सोनम वस्त्रकार(25) की शादी 28 अप्रैल 2021 को सकरी क्षेत्र के विध्यासर निवासी चेतन वस्त्रकार से हुई थी। एक माह बाद चेतन के स्वजन गौना करा सोनम को ले गए। उसके दूसरे दिन चेतन और उसके पिता दशरत शादी में कम दहेज देने और बाइक व किराना दुकान खोलने के लिए शहर में दुकान दिलवाने की बात करने लगे।
चेतन अपने घर पर किराना दुकान संचालित करता है। इसलिए वह दुकान दहेज में लेना चाहता था। धीरे-धीरे पति और ससुर की प्रताड़ना बढ़ने लगी। विरोध करने पर चेतन पत्नी से मारपीट भी करता था। इस बीच 13 जून 2021 को सोनम के स्वजन उसे लेने पहुंचे। तब चेतन और उसके पिता दशरथ ने जाते समय कहा कि मयके से गाड़ी व दुकान मांग कर ही वापस आना, नहीं तो मत आना। 27 अप्रैल को चेतन और दशरथ पाराघाट पहुंच गए और सोनम को साथ ले गए।
