छत्तीसगढ़

नवविवाहिता की मौत ने खड़े किए सवाल, पीएम रिपोर्ट का इंतजार

jantaserishta.com
2 Oct 2026 10:39 AM IST
नवविवाहिता की मौत ने खड़े किए सवाल, पीएम रिपोर्ट का इंतजार
x
छत्तीसगढ़.
धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से दर्दनाक घटना सामने आई है. शादी के महज 6 महीने बाद ही नवविवाहिता की फांसी के फंदे पर लटकी लाश मिली है. जिस घर में कुछ महीनों पहले शादी की खुशियां गूंजी थीं, वहां अब मासम पसर गया. मामला भखारा थाना क्षेत्र के भखारा नगर पंचायत का है.
जानकारी के मुताबिक, इलाके में नवविहाहिता की मौत की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया. मृतिका की पहचान 25 वर्षीय काजल पाल के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि भखारा के युवक से काजल की करीब 6 महीने पहले ही शादी हुई थी.
घटना की जानकारी मिलने पर भखारा पुलिस मौके पर पहुंची. साथ ही फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया. अहम साक्ष्य जुटाने के बाद शव को पंचानामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. मौत का कारण अज्ञात है. मौके से पुलिस को कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है.
घटना के संबंध में दोनों परिवारों और पड़ोसियों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस पता लगाने में जुटी है कि आखिर शादी के 6 महीनों में ऐसा क्या हुआ, जो काजल ने खौफनाक कदम उठाया. पीएम रिपोर्ट के बाद अहम खुलासा होने की संभावना है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story