छत्तीसगढ़

कमरे में मिली नवविवाहिता की लाश, गला घोंटने की आशंका

Nilmani Pal
23 Aug 2022 7:48 AM GMT
कमरे में मिली नवविवाहिता की लाश, गला घोंटने की आशंका
x
छग

जांजगीर-चांपा। एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना हसौद थाना क्षेत्र के मुड़पार गांव का है। शव पर गला घोंटने के निशान हैं। मृतका का पति घटना के बाद से फरार है। मायकेवालों ने बेटी की हत्या का आरोप ससुरालवालों पर लगाया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और जांच में जुटी है।

हसौद थाना प्रभारी योगेश पटेल ने बताया कि जमड़ी गांव की ममता साहू (22 साल) की शादी 4 महीने पहले ही इलेक्ट्रिशियन मूलशंकर साहू (24 साल) के साथ हुई थी। पति-पत्नी घर पर थे। मूलशंकर के माता-पिता बहू ममता के मायके गए हुए थे। देर शाम जब वे घर वापस लौटे, तो कमरे में बहू बेहोशी की हालत में बेड पर पड़ी मिली। तुरंत उसे डभरा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वहीं ममता के पति मूलशंकर का कोई अता-पता नहीं है। डभरा अस्पताल से शव को वापस गांव मुड़पार लाया गया। बेटी की मौत की खबर मिलने पर मायके पक्ष के लोग पहुंचे। उन्होंने हत्या का आरोप लगाया है। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद की स्थिति भी बनी रही।


Next Story