नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, पति पर कीटनाशक पिलाने का आरोप

कोरबा। शादी के 6 महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत हो गई। मायके आरोप है कि पति उसे प्रताड़ित करता था। उसने ही पत्नी को कीटनाशक पिलाया है। जबकि पति का कहना है कि उसे खुद ही कीटनाशक पी लिया था। मामला करतला थाना क्षेत्र के ग्राम बांधाखार का है। जानकारी के मुताबिक, पति का नाम जयकिशन सिदार (24) है। जबकि पत्नी का नाम मालती (23) है। दोनों ने लव मैरिज की थी। इस मामले में कार्यपालिक दंडाधिकारी ने पुलिस की मौजूदगी में मृतिका के परिजनों से पूछताछ की है।
दरअसल, जयकिशन पेशे से किसान है। 27 जून 2025 को उसकी शादी खरसिया के ग्राम लोधिया की रहने वाली मालती सिदार से हुई। दोनों परिवारों में रिश्तेदारी थी। जयकिशन और मालती के बीच जान-पहचान के बाद प्रेम विवाह हुआ था। 16 दिसंबर की सुबह मालती ने घर में रखे कीटनाशक का सेवन कर लिया। इसकी जानकारी परिजनों को देर शाम तब हुई जब उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। उसे तत्काल करतला स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया।
परिजन उसे टीपी नगर स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। जहां 19 दिसंबर की रात इलाज के दौरान मौत उसकी मौत हो गई। अस्पताल प्रबंधन ने सीएसईबी पुलिस को मेमो भेजकर घटना की सूचना दी। मामला नवविवाहिता की मौत से जुड़ा था, पुलिस ने कार्यपालिक दंडाधिकारी को सूचित किया।





