छत्तीसगढ़

नव पदस्थ नगर निरीक्षक ने किया पदभार ग्रहण, उपेंद्र कुमार होंगे नए टीआई

Nil dhankar
20 Aug 2023 8:15 AM IST
नव पदस्थ नगर निरीक्षक ने किया पदभार ग्रहण, उपेंद्र कुमार होंगे नए टीआई
x

डोंगरगांव। शहर के नये थाना प्रभारी ने आज शुक्रवार को पदभार ग्रहण कर लिया है। डोंगरगांव थाने में नव पदस्थ नगर निरीक्षक उपेंद्र कुमार शाह का थाना डोंगरगांव स्टाफ ने स्वागत किया। इससे पहले उपेंद्र कुमार नारायणपुर में पदस्थ थे, वहां से राजनांदगांव रक्षित केंद्र में ड्यूटी दे रहे थे।

वहीं डोंगरगांव थाना संभाल रहे निरीक्षक भरत बरेठ को विदाई दी गई। थाना स्टाफ ने निरीक्षक शाह का तिलक लगाकर व पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया साथ ही बरेठ को शॉल व श्रीफल भेंटकर उन्हें भावपूर्ण विदाई दी गई। बता दें कि बरेठ अब राजनांदगांव साइबर सेल संभालेंगे।

Next Story