
x
छत्तीसगढ़.
बिलासपुर: नगर निगम बिलासपुर की नव निर्वाचित महापौर पूजा विधानी और पार्षदों का आज शपथ ग्रहण समारोह हुआ. कार्यक्रम में कुछ ऐसा हुआ कि लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है. दरअसल, महापौर पूजा विधानी ने एक नहीं बल्कि दो बार महापौर पद की शपथ ली.
बिलासपुर निगम की नई महापौर पूजा विधानी ने दो बार शपथ ली. पहली बार में नवनिर्वाचित मेयर ने शपथ लेने के दौरान भारत की संप्रभुता के बदले भारत की साम्प्रदायिकता पढ़ लिया. जिसके बाद उन्हें शपथ दिला रहे कलेक्टर ने टोक दिया और दोबारा से सही शपथ दिलाई. इस तरह पूजा विधानी ने आज दो बार महापौर पद की शपथ ली. इसका वीडियो भी सामने आया है.
दो बार शपथ लेने को लेकर नव निर्वाचित महापौर पूजा विधानी ने कहा कि मुझसे गलती हुई होगी तो मुझे पुनः पढ़ने के लिए कहा गया, जिसके बाद मैंने फिर से पढ़कर शपथ ग्रहण को पूरा किया. मुझे भले ही शपथ लेना नहीं आया, लेकिन 5 साल में काम करके दिखाऊंगी. निगम क्षेत्र को स्वच्छ और सुंदर बनाएंगे. जनता के अनुरूप काम कर के दिखाएंगे.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





