छत्तीसगढ़

नवनिर्मित कोतरारोड आरओबी का कल होगा उद्घाटन

Nilmani Pal
30 March 2023 12:02 PM GMT
नवनिर्मित कोतरारोड आरओबी का कल होगा उद्घाटन
x

रायगढ़। शहर में नवनिर्मित कोतरारोड आरओबी के उद्घाटन के पहले ही इस पर श्रेय लेने की राजनीति शुरु हो गई है। कांग्रेस इसे अपने कार्यकाल की उपलब्धि बताते हुए रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक व केबिनेट मंत्री उमेश पटेल के हाथों कल इस आरओबी का लोकार्पण करने की तैयारी में है। इधऱ भाजपा इसे पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल की देन बता रही है। भाजपा का कहना है कि पूर्व विधायक रोशनलाल अग्रवाल ने आरओबी की स्वीकृति दिलाई थी।

ऐसे में कांग्रेसी विधायक इसे अपनी उपलब्धि बताकर वाहवाही बटोर रहे हैं। भाजपा ने यहां तक कहा है कि अगर आरओबी कांग्रेस सरकारी की देन है तो विधायक तथ्यों के साथ सामने आएं भाजपा खुले मंच पर डिबेट के लिए तैयार है। दरअसल रायगढ़ शहर के कोतरारोड इलाके में लंबे समय से रेल्वे ओवर ब्रिज की मांग चली आ रही थी। दिसंबर 2018 में इसका भूमिपूजन हुआ और निर्माण कार्य शुरु हुआ। वर्तमान में ब्रिज पूरा हो चुका है और कल इसके लोकार्पण की तैयारी की जा रही है। लेकिन भाजपा अब ब्रिज निर्माण को लेकर कांग्रेस विधायक पर सवाल उठा रही है।

Next Story