छत्तीसगढ़
बृजमोहन अग्रवाल से मिले भाजयुमो भाठागांव मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारी
Shantanu Roy
2 Aug 2026 12:35 AM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) भाठागांव मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने आज लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल से मुलाकात की। इस दौरान सांसद ने सभी नए पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को मजबूत करने और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। मुलाकात के अवसर पर भाजपा भाठागांव मंडल अध्यक्ष अभिषेक तिवारी, भाजयुमो जिला महामंत्री राज गायकवाड़, भाजपा मंडल महामंत्री जयप्रकाश देवांगन, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष पीयूष ठाकुर, मंडल महामंत्री श्रेयांश शर्मा, डोमेन्द्र सोनकर सहित बड़ी संख्या में नवनियुक्त पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि युवा शक्ति किसी भी संगठन की सबसे बड़ी ताकत होती है। उन्होंने कहा कि युवाओं के उत्साह, मेहनत और सेवा भावना से संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलती है। उन्होंने विश्वास जताया कि नवनियुक्त पदाधिकारी पूरी जिम्मेदारी और समर्पण के साथ संगठन के कार्यों को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के विकसित छत्तीसगढ़ के लक्ष्य को पूरा करने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने पदाधिकारियों से केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया।
बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं के समर्पण और मेहनत से होती है। युवा मोर्चा पार्टी की रीढ़ है और युवाओं के माध्यम से समाज के हर वर्ग तक पहुंच बनाना संभव है। उन्होंने सभी नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। कार्यक्रम के दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों ने भी सांसद बृजमोहन अग्रवाल का मार्गदर्शन प्राप्त किया। उन्होंने संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए कहा कि वे पार्टी की नीतियों और विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
भाजयुमो भाठागांव मंडल के नए पदाधिकारियों की नियुक्ति के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। संगठन द्वारा युवाओं को जोड़ने, जनसंपर्क बढ़ाने और विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है। भाजपा नेताओं ने कहा कि युवा मोर्चा आने वाले समय में संगठनात्मक गतिविधियों को और तेज करेगा तथा केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएगा।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





