छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की नवनियुक्त सदस्यों ने ग्रहण किया पदभार

छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग के नवनियुक्त पांच सदस्यों में से आज राजधानी के शास्त्री चौक स्थित आयोग कार्यालय में 3 सदस्यों नीता विश्वकर्मा (सरगुजा), शशिकांता राठौर (जांजगीर-चांपा) और अर्चना उपाध्याय (कोरबा) ने पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक भी उपस्थित थीं। डॉ. नायक ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महिला आयोग में बहुत ही सशक्त महिलाओं को सदस्य की जिम्मेदारी दी गयी है। मुख्यमंत्री जी के सपने के अनुरूप छत्तीसगढ़ में महिलाओं को न्याय देने, सशक्त करने तथा जागरूकता बढ़ाने की दिशा में हम सब एक टीम की तरह कार्य करेंगे।
इस अवसर पर नवनियुक्त सदस्य श्रीमती शशिकांता राठौर ने राज्य सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महिला आयोग, महिलाओं के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए बना है। हम सभी अध्यक्ष श्रीमती नायक के मार्गदर्शन में पीड़ित महिलाओं को उनके अधिकार दिलाने के लिए निरंतर काम करते रहेंगे। नीता विश्वकर्मा ने महिला आयोग की सदस्य नियुक्त करने के लिए राज्य सरकार को धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि मैं राज्य की महिलाओं को न्याय दिलाने में निरंतर प्रयासरत रहूँगी। श्रीमती अर्चना उपाध्याय ने कहा कि सरकार ने उन्हें महत्वपूर्ण दायित्व दिया है। छत्तीसगढ़ की महिलाओं के उत्थान हेतु हम सब मिलकर कार्य करेंगे। कार्यभार ग्रहण कार्यक्रम में जनप्रतिनिधिगण सहित महिला आयोग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





