छत्तीसगढ़

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का हुआ स्वागत

Nilmani Pal
5 Sep 2023 10:55 AM GMT
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का हुआ स्वागत
x

डोंगरगढ़। नवनियुक्त जिला कांग्रेस अध्यक्ष भागवत साहू के जिलाध्यक्ष बनने के पश्चात प्रथम शहर आगमन पर ब्लॉक शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा सर्वप्रथम मां बम्लेश्वरी मंदिर में पूजा अर्चना की गई। तत्पश्चात स्थानीय नवीन विश्राम गृह में आयोजित बैठक में पहुंचकर कांग्रेस जनों द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के राजनांदगांव जिला के ग्राम ठेकवा में 8 सितंबर को आगमन के विषय में चर्चा की गई।

इस दौरान बैठक को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष भागवत साहू ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के सम्मेलन कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में कांग्रेस जन और आम नागरिक पहुंचे इस बात को हम सभी कांग्रेस जनों को सुनिश्चित करना है। साथ ही उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी द्वारा किए गए भारत जोड़ो यात्रा के 7 सितंबर को 1 वर्ष पूर्ण होने पर प्रत्येक ब्लॉक में कार्यक्रम आयोजित करने हेतु निर्देशित किया। इस दौरान पीसीसी महामंत्री डॉ थानेश्वर पटिला पीसीसी संयुक्त महामंत्री प्रदीप शर्मा जिला उपाध्यक्ष गुलाब वर्मा जिला कोषाध्यक्ष मोती साहू ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संजीव गोमास्ता संध्या देशपांडे हर्षिता स्वामी ममता शिन्दे शिशुपाल भारती माधो देवदास अनिल मेश्राम संजय श्रीवास्तव रिम्मी भाटिया एडविन हैदर भारत भूषण मेश्राम प्रमोद टेम्भुर्णीकर अजय मार्कंडेय हरीश भंडारी धन्ना गणवीर जितेन्द्र भाटिया विजय राज सिंह रूपचंद खोबरागड़े संजय यादव मतीन खान शिव निषाद राहुल यादव मनोहर कंडरा गणेश मुदलियार अकिल कुरैशी बब्बू खान दुलीचंद बडोले गणेश साहू वीरेंद्र पाल मयूर हथेल संजय रामटेके अम्बरीष टांडिया किरण मेश्राम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

Next Story