छत्तीसगढ़

मुंगेली के नवपदस्थ कलेक्टर राहुल देव ने संभाला कार्यभार

Nil dhankar
1 July 2022 2:48 PM IST
मुंगेली के नवपदस्थ कलेक्टर राहुल देव ने संभाला कार्यभार
x

मुंगेली। जिले नवपदस्थ कलेक्टर राहुल देव ने आज शाम जिला कलेक्टोरेट पहुंचकर अपना कार्यभार संभाल लिया। श्री राहुल देव 2016 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। वे मुंगेली जिले के 10वें कलेक्टर के रूप में कार्यभार ग्रहण किए।

अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी तीर्थराज अग्रवाल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री डी. एस. राजपूत, उप जिला निर्वाचन अधिकारी नवीन भगत, जिला कोषालय अधिकारी डॉ. रूपेश कुमार पाठक एवं कलेक्टोरेट कार्यालय के अधीक्षक अशोक सोनी द्वारा गुलदस्ता भेंट कर अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर निवर्तमान कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह मौजूद थे।

Next Story