छत्तीसगढ़
बलरामपुर के नवपदस्थ कलेक्टर रिमिजियुस एक्का ने किया पदभार ग्रहण
Nil dhankar
1 May 2023 4:54 PM IST

x
बलरामपुर। नवपदस्थ कलेक्टर रिमिजियुस एक्का ने 01 मई 2023 को पूर्वाह्न में संयुक्त जिला कार्यालय भवन पहुंचकर कलेक्टर बलरामपुर-रामानुजगंज का पदभार ग्रहण कर लिया है। इसके पूर्व एक्का सचिव, छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के पद पर कार्यरत् थे।
एक्का 2011 बैच के आई.ए.एस. अधिकारी हैं। उनके पदभार ग्रहण करने के मौके पर जिला पंचायत सीईओ रेना जमील, संयुक्त कलेक्टर द्वय आर.एन.पाण्डेय, ज्ञानेंद्र सिंह ठाकुर, डिप्टी कलेक्टर इंदिरा मिश्रा, जिला कोषालय अधिकारी संतोष सिंह एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
Next Story





