छत्तीसगढ़
नव नियुक्त भाजप जिलाध्यक्ष जयंती भाई पटेल ने ग्रहण किया पदभार
Shantanu Roy
22 Oct 2022 3:19 PM GMT

x
छग
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी रायपुर जिले के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष जयंती भाई पटेल ने भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में आयोजित पदभार ग्रहण समारोह में वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में एवं निवृतमान जिलाध्यक्ष व नवनियुक्त प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य श्रीचंद सुंदरानी से जिला अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया । उक्त अवसर पर प्रमुख रूप से भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल, रायपुर सांसद सुनील सोनी, पूर्व मंत्री एवं प्रदेश प्रवक्ता राजेश मूणत, पूर्व जिलाध्यक्ष सच्चिदानंद उपासने, राजीव अग्रवाल, अशोक पाण्डेय, संजय श्रीवास्तव, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी वर्मा, प्रदेश मंत्री किशोर महानंद, मोतीलाल साहू, सुभाष तिवारी, अंजय शुक्ला, अमित साहू, मिर्जा एजाज बेग, गुंजन प्रजापति जिला महामंत्री रमेश सिंह ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सांसद सुनील सोनी ने कहा की श्रीचंद सुन्दरानी के सफल कार्यकाल में हम सबने मिलकर दुगनी उर्जा के साथ कार्य किया अब जयंती भाई पटेल के साथ चौगुनी उर्जा के साथ हम सभी कार्य करेंगे और कमल का फूल खिलाकर भाजपा की सरकार बनायेंगे उन्होंने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष जयंती भाई पटेल को बधाई व शुभकामना दी।
उक्त अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री मा. बृजमोहन अग्रवाल ने निवृतमान जिलाध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी के सफल कार्यकाल के सराहना करते हुए उन्हें शुभकामना दी और नवनियुक्त जिलाध्यक्ष जयंती भाई पटेल को बधाई देते हुए कहा की दुगनी ताकत से सभी कार्यकर्ता जुटेंगे और आने वाले समय के अन्दर जो हमारे सामने जो चुनौती है उसका सफलता पूर्वक सामना करते हुए एक जुटता के साथ कांग्रेस की भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेकेंगे। पूर्व मंत्री व प्रदेश भाजपा प्रवक्ता राजेश मूणत ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष जयंती भाई पटेल को शुभकामना देते हुए कहा की भारतीय जनता पार्टी में दायित्व और जिम्मेदारियां बदलते रहती है और हम सभी कार्यकर्ता लगातार कार्यकर्ता के भाव से हर दायित्व का सफलता पूर्वक निर्वहन करते रहते है । निवृतमान जिलाध्यक्ष श्रीचंद सुन्दरानी के सफल कार्यकाल में हमने कई आन्दोलन किये और सरकार की गलत नीतियों को खिलाफ आवाज बुलंद करने का कम किया उन्होंने सफल कार्यकाल के लिए श्रीचंद सुन्दरानी और रायपुर जिले के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा की आने वाला समय चुनौतियों से भरा हुआ है और हम सब मिलकर अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे और संगठन के मजबूती के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष जयंती भाई पटेल ने कहा की मै पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का ह्रदय से आभारी हु की मुझ जैसे छोटे से कार्यकर्ता को भारतीय जनता पार्टी रायपुर जिला अध्यक्ष बनने का गौरव प्राप्त हुआ है मैं भारतीय जनता पार्टी के समस्त कार्यकर्ताओं के साथ परिश्रम की पराकाष्ठा करके संगठन को और अधिक गतिशील सक्रिय करने निरंतर कार्य करूँगा भारतीय जनता पार्टी ने जिलाध्यक्ष बनाके जो मुखे दायित्व दिया है उसको में आप सब के सहयोग और आशीर्वाद से सफलता पूर्वक निर्वाहन करूँगा मेरा लक्ष होगा हम सब मिलकर प्रदेश की निकम्मी भ्रष्ट भूपेश बघेल सरकार को आने वाला विधानसभा चुनाव में रायपुर की चारो सीटें जीत कर सुशासन और विकास की पर्याय भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश में सरकार बनाने का मार्ग प्रशस्त करूंगा । उक्त अवसर पर प्रमुख रूप से बजरंग खंडेलवाल, अमरजीत छाबड़ा, आशु चंद्रवंशी, गोपी साहू, मृतुन्जय दुबे, हरीश ठाकुर, अकबर अली, सावित्री जगत, मनीषा चंद्राकर, संजय तिवारी, राजेश पाण्डेय, जितेन्द्र गोलछा, दीना डोंगरे, सीमा संतोष साहू, स्वपनिल मिश्रा, वंदना मुखर्जी, गोविंदा गुप्ता, अर्पित सूर्यवंशी, राहुल राव, एवं मंडल अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, गोरेलाल नायक, अर्चना शुक्ला, अनूप खेलकर, ओमप्रकाश साहू, होरीलाल देवांगन, रविन्द्र ठाकुर, जितेन्द्र धुरंदर, श्रीनिवास राव, प्रीतम ठाकुर, भूपेंद्र ठाकुर, अनिल सोनकर, प्रवीण देवड़ा, महेश शर्मा, मुकेश पंजवानी, सालिक सिंह ठाकुर सहित बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्तागण उपस्थित थे।
Next Story