छत्तीसगढ़
नगर पालिका बीजापुर में नवनियुक्त एल्डरमैनों ने ली शपथ
Shantanu Roy
30 July 2026 11:05 PM IST

x
छग
Bijapur. बीजापुर। नगर पालिका परिषद बीजापुर में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मनोनीत एल्डरमैनों का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में नवनियुक्त एल्डरमैनों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ लेकर नगर के विकास, सुशासन एवं जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम में एसडीएम एवं पीठासीन अधिकारी जागेश्वर कौशल ने सभी नवनियुक्त एल्डरमैनों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से जनहित को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए नगर के समग्र विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष गीता सोम पुजारी, नगर पालिका उपाध्यक्ष भुवन सिंह चौहान, वरिष्ठ नागरिक घासीराम नाग, संजय लुकड़ सहित नगर पालिका परिषद के सभी पार्षदगण, मुख्य नगर पालिका अधिकारी बंशीलाल नुरुटी अधिकारी-कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। समारोह के दौरान सभी नवनियुक्त एल्डरमैनों का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अतिथियों ने उन्हें सफल, जनहितैषी एवं विकासोन्मुख कार्यकाल के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके अनुभव एवं सहयोग से नगर के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि जनप्रतिनिधियों और नागरिकों के सामूहिक सहयोग से ही बीजापुर को स्वच्छ, सुंदर, सुव्यवस्थित और विकसित नगर बनाया जा सकता है। सभी ने मिलकर जनसेवा, सुशासन और नगर के सर्वांगीण विकास के संकल्प को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





