
x
छग
Mahasamund. महासमुंद। नगर पालिका महासमुंद में शासन द्वारा मनोनीत 05 एल्डरमैन ने सोमवार को विधिवत शपथ ग्रहण कर नगर के सर्वांगीण विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सृष्टि चन्द्राकर ने सभी एल्डरमैन को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। नगर पालिका के नवनियुक्त एल्डरमैन हनीष बग्गा, प्रभा साहू, मधु यादव, लालविजय प्रताप सिंह देव एवं मोहन साहू ने शपथ ग्रहण करते हुए नगर के विकास, जनकल्याण एवं जनसेवा के प्रति पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। शपथ ग्रहण समारोह विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा के मुख्य आतिथ्य में गरिमामय वातावरण में हाई स्कूल के सभागार में सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों में नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू, छत्तीसगढ़ बीज विकास निगम के अध्यक्ष चन्द्रहास चन्द्राकर, पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा तथा नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, उपस्थित रहे। इस अवसर पर नगर पालिका के पार्षदगण, प्रभारी सदस्य, अधिकारी-कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अतिथियों ने नवनियुक्त एल्डरमैन को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनका अनुभव एवं मार्गदर्शन नगर के विकास कार्यों को नई गति प्रदान करेगा तथा नगर हित के निर्णयों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। समारोह के अंत में सभी जनप्रतिनिधियों एवं एल्डरमैन ने नगर के समग्र विकास, सुशासन एवं नागरिकों के हित में मिलकर कार्य करने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम में हरबंश सिंह ढिल्लो, प्रदीप चंद्राकर, महेन्द्र सिक्का, सांसद प्रतिनिधि महेन्द्र जैन, विधायक प्रतिनिधि हफीज कुरैशी, शुभ्रा शर्मा, अग्रज शर्मा, रमेश साहू उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राखी ठाकुर एंव आभार प्रदर्शन मुख्य नगर पालिका अधिकारी सौरभ शर्मा ने किया।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





